यूनिफॉर्म सिविल कोड पर क्या बीजेपी पूरा करने वाली है वादा? जानें क्या है ये!

नई दिल्ली: कर्नाटक के एक कॉलेज से हिजाब पर शुरू हुआ विवाद (Hijab Controversy) राष्ट्रीय स्तर पर छाया हुआ है और इस पर राजनीति तेज हो गई है. पिछले कुछ दिनों के अंदर आपने देखा ही कि कैसे यह एक राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बन गया है. कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष के नेता हिजाब के समर्थन और विरोध में अपनी दलीलें दे रहे हैं. इस कंट्रोवर्सी के बीच एक बार फिर से यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) यानी समान नागरिक संहिता की चर्चा होने लगी है. शनिवार को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा दांव खेल दिया है. उन्होंने कहा है कि फिर से सरकार बनते ही वे स्पेशल कमेटी बनाकर समान नागरिक संहिता लाएंगे. इसको लेकर पहले सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिकाएं भी दाखिल की जा चुकी हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





