भारत

आज शाम तक ही भर सकेंगे CUET PG 2023 के लिए फॉर्म

Nilmani Pal
5 May 2023 7:50 AM IST
आज शाम तक ही भर सकेंगे CUET PG 2023 के लिए फॉर्म
x

दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2023) आवेदन जमा करने की आज लास्‍ट डेट है. सीयूईटी पीजी एप्‍लीकेशन विंडो आज 05 मई को बंद होने वाली है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक CUET PG 2023 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. एप्‍लीकेशन लिंक आज शाम बंद हो जाएगा.

आवेदन की प्रक्रिया खत्‍म होते ही, NTA 06 मई से सीयूईटी पीजी 2023 एप्‍लीकेशन करेक्‍शन की प्रक्रिया शुरू करेगा और उम्मीदवारों को 08 मई तक फ़ील्ड संशोधित करने की अनुमति दी जाएगी. सीयूईटी पीजी 2023 के लिए आवेदन करने के स्‍टेप्‍स नीचे बताए गए हैं.

स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.

स्‍टेप 2: होमपेज पर सीयूईटी पीजी आवेदन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें.

स्‍टेप 3: एक नया रजिस्‍ट्रेशन/लॉगिन पेज स्‍क्रीन पर खुलेगा.

स्‍टेप 4: एप्‍लीकेशन पोर्टल पर पहुंचें और आवेदन फॉर्म भरें.

स्‍टेप 5: अपनी ड‍िटेल्‍स दर्ज करें और डॉक्‍यूमेंट्स अपलोड करें.

स्‍टेप 6: एप्‍लीकेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें.

Next Story