भारत

क्या सीएम बने रहेंगे अशोक गहलोत? आ गया बड़ा बयान

jantaserishta.com
29 Sept 2022 2:59 PM IST
क्या सीएम बने रहेंगे अशोक गहलोत? आ गया बड़ा बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. ये बैठक करीब 1.30 घंटे चली. बैठक के बाद उन्होंने ऐलान कर दिया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो कुछ हुआ, उसके लिए वे काफी दुखी हैं, वे काफी आहत हुए हैं. इसके लिए उन्होंने सोनिया गांधी से माफी भी मांगी है.
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि पिछले 50 साल से इंदिरा गांधी के वक्त से ही मैंने कांग्रेस के एक वफादार सिपाही के रूप में काम किया. मुझ पर भरोसा दिखाकर जो भी जिम्मेदारी दी गई, मैंने ईमानदारी से निभाई.
अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने जब चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, जब मैंने उनसे मुलाकात के बाद तय किया था कि अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ूंगा. उसके बाद राजस्थान में जो घटना हुई, उस घटना ने हिलाकर रख दिया. पूरे देश में मैसेज चला गया कि मैं सीएम बना रहना चाहता हूं. मैंने इसके लिए सोनिया गांधी से माफी मांगी है. मैं कांग्रेस का वफादार हूं. मैं इससे काफी आहत हुआ हूं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story