
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली(आईएएनएस)| दिल्ली आबकारी नीति मामले में बीआरएस की विधान परिषद सदस्य के. कविता आज ईडी के समक्ष पेश होंगी। इसी के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली में सीएम चंद्रशेखर राव के आवास के बाहर समर्थक भी सुबह से ही खड़े दिखाई दिए। गौरतलब है कि दिल्ली के आबकारी नीति मामले की जांच भारत राष्ट्र समिति बीआरएस की विधान परिषद सदस्य के कविता तक पहुंची है। ईडी ने के कविता को इस मामले में पूछताछ के नोटिस भेज 9 मार्च को बुलाया था। लेकिन 10 मार्च को कविता का दिल्ली में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम था। इसके चलते के कविता ने ईडी से निवेदन किया था कि उन्हें 16 मार्च को बुलाया जाए। लेकिन ईडी ने कविता को 11 मार्च को पेश होने के लिए कहा।
इससे पहले 9 मार्च को कविता ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि ईडी तो हम से पूछताछ करने की ऐसी क्या जल्दी है, ऐसी क्या आफत आने वाली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





