भारत

जंगली हाथियों का तांडव, दो लोगों की ली जान, इलाके में दहशत

jantaserishta.com
28 March 2025 3:00 PM IST
जंगली हाथियों का तांडव, दो लोगों की ली जान, इलाके में दहशत
x

सांकेतिक तस्वीर

मचा कोहराम.
सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में जंगली हाथियों ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला. एक वन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को रात करीब एक बजे महाबुआंग थाना क्षेत्र के बुरुइर्गी देबाटोली गांव में अपने घर के बाहर सो रहे 28 साल के व्यक्ति विकास ओहदार को हाथी ने कुचलकर मार डाला.
सिमडेगा प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) शशांक शेखर सिंह ने बताया कि एक अन्य घटना में, सुबह करीब छह बजे बानो थाना क्षेत्र के जामंग गांव में एक अन्य हाथी ने 45 साल की महिला सिबिरया लुगुन को मार डाला. घटना उस समय हुई जब महिला सुबह महुआ के फूल इकट्ठा करने के लिए पास के जंगल में गई थी.
वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 10,000 रुपये प्रदान किए. अधिकारी ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मुआवजे की शेष राशि परिजनों को प्रदान की जाएगी. झारखंड सरकार हाथियों के हमले में मौत होने पर 4 लाख रुपए का मुआवजा देती है. इन घटनाओं के साथ ही पिछले दो दिनों में जिले में हाथियों ने कुल तीन लोगों को मार डाला है. सिंह ने बताया कि गुरुवार को जडेगा इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story