
x
प्रतीकात्मक फोटो
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के आरक्षित वन क्षेत्र में एक 59 वर्षीय महिला को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला। हमला रविवार शाम को हुआ। तमिलनाडु वन विभाग ने महिला की पहचान शक्तिवेल की पत्नी करुपथल के रूप में की है।
अधिकारियों के मुताबिक, करुपथल अपने मवेशियों को चराने के लिए वन क्षेत्र की सीमा पर गई थी। अचानक जंगल से एक हाथी आ गया। महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक हाथी ने उसे सूंड से पकड़कर पटक दिया और बाद में महिला को कुचल कर मार डाला।
करुपथल के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेट्टुपालयम सरकारी अस्पताल ले जाया गया। तमिलनाडु वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जंगली हाथी के हमले की जांच की।
तमिलनाडु वन विभाग उन क्षेत्रों में बिजली की बाड़ का उपयोग करने की प्रक्रिया में है जहां मानव और पशु संघर्ष होता है। करुपथल की हत्या के बाद यहां बाड़ लगाने की जरूरत काफी बढ़ गई है।
तमिलनाडु वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मानव बस्तियों में जंगली हाथियों और अन्य जानवरों के हमलों को रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों पर विभाग राज्य सरकार को एक प्रस्ताव पहले ही सौंप चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





