भारत

जंगली हाथी ने ली टूरिस्ट की जान, खाना खा के लौट रही थी टेंट तभी अचानक...

jantaserishta.com
24 Jan 2021 11:48 AM IST
जंगली हाथी ने ली टूरिस्ट की जान, खाना खा के लौट रही थी टेंट तभी अचानक...
x

फाइल फोटो 

चौंकाने वाली घटना...

केरल के वायनाड में शनिवार की रात जंगली हाथी ने एक टूरिस्ट की जान ले ली. यह चौंकाने वाली घटना वायनाड रिजॉर्ट की है. मृतका की पहचान 26 वर्षीय शहाना के तौर पर हुई है. वह कन्नूर की निवासी थी. बताया जा रहा है कि वह यहां अपने संबंधियों के साथ टेंट कैंप के लिए आई थी.

शनिवार (23 जनवरी,2021) को वह रिजॉर्ट से डिनर करके टेंट की तरफ लौट रही थी. इस दौरान जंगली हाथी ने उनकी जान ले ली. घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.
उधर बीते शुक्रवार को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के मसीनागुड़ी इलाके में एक जंगली हाथी पर अज्ञात शख्स ने जलता हुआ टायर फेंक दिया था, जिसके चलते हाथी की मौत हो गई थी. इस घटना के संबंध में वन अधिकारियों की तरफ से एक वीडियो साझा किया गया था. इस मामले में एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार भी किया गया.
वीडियो में नजर आ रहा था कि एक इमारत से अज्ञात शख्स ने जलती हुई चीज जंगली हाथी पर फेंकी जिससे हाथी के कान में चोट आई. बाद में यह हाथी एक बांध के पास लेटा पाया गया था. हाथी का इलाज कर डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story