भारत

जंगली भालू ने ग्रामीणों पर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
17 April 2022 5:50 PM IST
जंगली भालू ने ग्रामीणों पर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप
x

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक जंगली भालू गांव में घुस आया और उसने कई लोगों पर हमला कर दिया. भालू के हमले में गांव के चार लोग घायल हो गए. चारों पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना बैतूल के दक्षिण वन मंडल के तहत आने वाले सिवनी और सिहार गांव की है. रविवार सुबह भालू ने इन गांवों में जमकर आतंक मचाया. खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया. सिवनी में शौच के लिए जा रहे एक ग्रामीण पर भालू ने पीछे से हमला कर दिया जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गया.


भालू के हमले में दोनों गांवों के 4 ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. घायल अजय अडचि, जंगल अडचि, मुन्नी अडचि और तानबाजी बारस्कर को पहले भैंसदेही अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें बैतूल के अस्पताल में रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरी तरफ वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच कर भालू को ढूंढने में जुटी हुई है.
भैंसदेही रेंज के डिप्टी रेंजर नत्थू लाल यादव ने बताया कि पानी की कमी की वजह से जंगली जानवर रिहायशी इलाके में आ रहे है. एक भालू गांव में घुस गया था जिसने 4 लोगों को घायल कर दिया है.


घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. घायलों में एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है. बता दें कि भीषण गर्मी पड़ते ही वन्य प्राणियों का रिहायशी क्षेत्रों की ओर आना शुरू हो जाता है. जंगल में पानी खत्म होने से जंगली जानवर गांव की ओर चले आते हैं और उनका लोगों से आमना-सामना होने या फिर पानी नहीं मिलने पर वो हिंसक हो जाते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story