
x
हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है।
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छतरीपुरा इलाके की लोधा कॉलोनी में रहने वाले अनिल मंजे ने सोमवार सुबह अपनी पत्नी पिंकी की चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद पत्नी को तड़पता छोड़ फरार हो गया। जख्म गहरा होने के कारण महिला की जान चली गई। आरोपी भागते समय अपने 3 साल के बेटे को भी साथ ले गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि पति-पत्नी का आपस में विवाद होता रहता था। आशंका इस बात की है कि पति के नशा करने की आदत से पत्नी परेशान थी। यही बात विवाद की वजह बनती थी। पुलिस को घर के अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





