भारत
पत्नी की गैर मर्द के साथ तस्वीर, मर्डर के बाद पति का अता-पता नहीं, खौफनाक केस
jantaserishta.com
15 April 2024 6:05 PM IST

x
पुलिस की कई टीमें हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी हुई है
हल्द्वानी: एक शादीशुदा महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को मर्डर के पीछे पति के हाथ होने का शक है। पत्नी के मर्डर के बाद से पति फरार है। पुलिस की कई टीमें हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी हुई है। पत्नी की गैर मर्द के साथ फोटो भी वायरल हुई है।
हल्द्वानी के नीलांचल कॉलोनी में अफसाना की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि के बाद वजह तलाशने में जुटी पुलिस का शक आरोपी पर और गहरा गया है। पुलिस को शक है कि किसी दूसरे व्यक्ति से संबंधों का शक होने पर आरोपी ने महिला की हत्या की।
महिला का एक फोटो वायरल होने की बात पुलिस के सामने आयी है। सूत्रों के मुताबिक शिवरात्रि के दिन अफसाना किसी लड़के के साथ क्षेत्र के ही एक मंदिर गई थी। दोनों ने मोबाइल से सेल्फी ली। यह फोटो कॉलोनी में वायरल हो गई।
पुलिस के मुताबिक जब फोटो आरोपी पति सौरभ तक पहुंची तो वह 8 अप्रैल को हल्द्वानी पहुंचा। रात 12 बजे अफसाना और सौरभ के बीच विवाद हुआ। रात एक बजे सौरभ गुस्से में घर से बाहर चला गया, लेकिन एक घंटे बाद फिर लौटा और दोबारा झगड़ा करने लगा।
सुबह 4 बजे जब वह कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर भाग रहा था, तब किसी ने उसे देखा। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति अफसाना का मोबाइल साथ लेकर फरार हुआ है। मामले की जांच कर रहे एसएसआई मनोज कुमार कोठारी ने बताया कि आरोपी सौरभ की गिरफ्तारी के बाद ही सभी तथ्य सामने आ पाएंगे।
Tagsहत्याक्राइम न्यूज़हल्द्वानीहल्द्वानी न्यूज़हल्द्वानी पुलिसMurderCrime NewsHaldwaniHaldwani NewsHaldwani Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





