भारत

शेविंग ब्लेड से पत्नी की गर्दन रेतकर हत्या, शरीर के कई अंग चीर डाले

jantaserishta.com
11 Aug 2023 6:02 PM IST
शेविंग ब्लेड से पत्नी की गर्दन रेतकर हत्या, शरीर के कई अंग चीर डाले
x

DEMO PIC 

शव के पास बैठकर गा रहा था दर्द भरा गाना.
रांची: दोपहर का भोजन वक्त पर नहीं बना तो शराब के नशे में धुत्त एक सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को ऐसी निर्ममता के साथ मौत के घाट उतारा कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। उसने शेविंग करने वाले ब्लेड से पत्नी का गला काट डाला। शरीर के नाजुक अंगों को भी ब्लेड से काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद, वह उसके शव के पास दर्दभरा गाना गाने लगा।
वारदात झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के सखुआपानी गांव की है। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि रमेश असुर सखुआ पानी स्थित बॉक्साइट की माइंस में काम करता है। गुरुवार दोपहर वह घर पहुंचा तो खाना नहीं बना था। पत्नी एतवरिया घर में नहीं थी। रमेश पहले से नशे में धुत था। खाना न मिलने से वह गुस्से से भड़क उठा। उसकी पत्नी भी नशे में थी और वह गांव में ही घूमने गयी थी।
इसके बाद वह पत्नी को ढूंढकर लाया। इस दौरान दोनों में खाना न बनाने को लेकर विवाद हुआ और रमेश ने ब्लेड से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। उसने पत्नी के शरीर के गुप्त हिस्सों को भी काट दिया। इसके बाद वह उसके शव के पास बैठकर फूल और कांटे का गम से भरा गाना गा रहा था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और रमेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी के तीन बच्चे हैं, जो बाहर रह कर पढ़ाई करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story