भारत
पत्नी का मर्डर: पति ने शव के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर किया शेयर, जानें क्या लिखा?
jantaserishta.com
30 Nov 2025 4:28 PM IST

x
इलाके में हड़कंप.
कोयंबटूर: कोयंबटूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. आरोपी की इस क्रूर हरकत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है.
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली निवासी बालामुरुगन की शादी प्रिया से हुई थी और दोनों के तीन बच्चे हैं. कुछ घरेलू विवादों के कारण प्रिया कोयंबटूर में एक महिला हॉस्टल में रहकर नौकरी कर रही थीं. इसी दौरान बालामुरुगन को शक था कि पत्नी का किसी और से संबंध है, जिसके चलते वह लगातार उससे नाराज़ रहता था.
घटना वाले दिन बालामुरुगन अचानक उस हॉस्टल पहुंच गया, जहां प्रिया रहती थीं. उसने पत्नी से उसके साथ चलने की मांग की, लेकिन प्रिया ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह उसके साथ नहीं जाएगी. इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया और मामला बढ़ता चला गया.
गुस्से में आकर बालामुरुगन ने अपने पास छुपाकर रखी गई दरांती निकाली और प्रिया पर हमला कर दिया. वार इतनी गंभीर थी कि प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई. खून से लथपथ शव वहीं जमीन पर पड़ा रहा और आरोपी वहीं उसके बगल में बैठा रहा.
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या करने के बाद बालामुरुगन ने पत्नी के खून से सने शव के साथ सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में पोस्ट कर दिया. कैप्शन में उसने लिखा- 'धोखे की कीमत मौत है.' यह देखकर लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
रतनापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है. हत्या और साइबर सबूतों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है.
Tagsकोयंबटूरकोयंबटूर न्यूज़कोयंबटूर पुलिसहत्याक्राइम न्यूज़लेटेस्ट क्राइम न्यूज़CoimbatoreCoimbatore NewsCoimbatore Policemurdercrime newslatest crime news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





