
x
Delhi दिल्ली: सीलमपुर इलाके में एक महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, गुरुवार की सुबह तड़के थाना सीलमपुर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने घर में अपनी पत्नी पर हमला किया है और घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम गौतमपुरी इलाके में पहुंची, जहां एक 35 वर्षीय महिला मृत अवस्था में पड़ी मिली। महिला को तत्काल जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में थाना सीलमपुर में एफआईआर संख्या 231/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर नरपाल सिंह यादव, थाना प्रभारी सीलमपुर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को सौंपी गई। टीम में एसआई सुधांशु, हेड कांस्टेबल नवनीश, मनीष, कृष्ण, रोकी और कांस्टेबल सचिन शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी सीलमपुर मलकीत सिंह की निगरानी में की गई। पुलिस ने घटनास्थल और अन्य स्रोतों से साक्ष्य जुटाए तथा विभिन्न सुरागों पर काम किया। जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी दाऊद इशाक खान (36) को गिरफ्तार कर लिया, जो मृतका का पति है और गौतमपुरी का रहने वाला है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में उसने अपनी पत्नी पर मिनी हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया मिनी हथौड़ा और घटना के समय पहने गए उसके कपड़े बरामद कर लिए हैं।
Tagsसीलमपुरदिल्लीपत्नी हत्यापति गिरफ्तारगौतमपुरीमिनी हथौड़ापुलिस जांचBNS धारा 103(1)जेपीसी अस्पतालहत्या का खुलासादिल्ली क्राइमइंस्पेक्टर नरपाल सिंह यादवएसीपी मलकीत सिंहघरेलू विवाद हत्याSeelampurDelhiwife murderhusband arrestedGautampuriMini Hammerpolice investigationBNS Section 103(1)JPC Hospitalmurder solvedDelhi CrimeInspector Narpal Singh YadavACP Malkit Singhdomestic dispute murder
Next Story





