भारत
पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, तंबाकू नहीं देने से भड़का पति
jantaserishta.com
19 Jun 2023 9:47 AM IST

x
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में तंबाकू देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामलो तरेगांव थाना क्षेत्र के रब्दा गांव का है। यहां के बुधराम बैग ने अपनी पत्नी से तंबाकू की मांग की। लेकिन बिराजोंनी बाई ने तंबाकू देने से इंकार कर दिया। इस पर बुधराम ने उसकी लाठियों से पिटाई कर दी। इसके चलते उसकी मौत हो गई।
बुधराम ने अपने दामाद कुमार सिंग को बताया कि वह रात में एक कार्यक्रम में गया था और सुबह लगभग चार बजे तक वहां रहा, इस दौरान उसने शराब भी पी। सुबह घर आने पर तंबाकू की मांग की तो पत्नी ने इंकार कर दिया, इस पर गुस्से में उसने लाठियों से उसकी पिटाई की, इसके चलते उसकी मौत हो गई। बुधराम के दामाद की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





