भारत

पत्नी का खौफ...पति की हरकत से पुलिस भी हैरान, उठाया ये कदम

jantaserishta.com
14 Aug 2022 5:54 PM IST
पत्नी का खौफ...पति की हरकत से पुलिस भी हैरान, उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC

महराजगंज: बस्‍ती में एक शख्‍स अपनी जमीन का बैनामा करने के बाद पत्‍नी से इतना डर गया कि लखनऊ में जाकर छिप गया। इधर, पुलिस को सूचना मिली कि धोखे से जमीन का बैनामा कराने के बाद उसे किडनैप कर लिया गया है। अपहरण की सूूचना पर पुलिस उसे खोजने लगी। 12 घंटे के बाद लखनऊ में उसका पता चला।

इसके बाद मामले का खुलासा करते हुए बस्‍ती पुलिस ने कहा कि अपहरण करने का मामला झूठा है। जमीन का मालिक पत्नी के डर से जमीन का बैनामा करने के बाद खुद लखनऊ में छिपा गया था। सीओ कलवारी विनय चौहान ने बताया कि अपरहण का आरोप झूठा था। अपरहण के आरोप के मामले में भूमि स्वामी को बरामद किया गया है। सीओ ने कप्तानगज थाने पर बताया कि कप्तानगज थाने के मसजिदिया गांव निवासिनी अर्चना तिवारी पत्नी शिवाकांत तिवारी ने 1090 और कप्तानगंज थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
आरोप लगाया था कि चैनपुरा गांव की कुसुम तिवारी पत्नी शिवचंद तिवारी ने मेरे पति शिवाकांत को बहला फुसलाकर 16 बिस्सा जमीन को बैनामा करा लिया है। मेरे पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और जमीन बैनामा करके के बाद से मेरे पति गायब चल रहे हैं।
मामले में पुलिस ने जांच शुरू किया। कप्तानगंज पुलिस ने गायब व्यक्ति शिवाकांत तिवारी की खोजबीन शुरू की। चौकी इंचार्ज दुबौला जय प्रकाश चौबे की टीम ने गायब शिवाकांत तिवारी को सर्विलांस की मदद से 12 घंटे में लखनऊ से बरामद किया।
पुलिस टीम शनिवार को उन्हें थाने लाई और पत्नी अर्चना तिवारी व मां के सामने पेश‌ कर किया। सीओ कलवारी विनय चौहान की मौजूदगी में भूमि स्वामी शिवाकांत तिवारी ने अपरहण के आरोप को झूठा बताया। खुद की पत्नी और मां से ही जान का खतरा बताते हुए छिपने की बात कही।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story