भारत
Crime News: पत्नी के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए, पूरी खबर सुनकर रूह कांप जाएगी
jantaserishta.com
31 May 2024 12:46 PM IST

x
महिला ने डिनर देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसके पति ने बेरहमी से कत्ल कर डाला।
MURDER NEWS नई दिल्ली: कर्नाटक के तुमकुरु में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के शव के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। इससे पहले उसने शव से खाल भी निकाल ली थी। पुलिस ने इस मामले की शुरुआती जांच के बाद बताया कि महिला ने डिनर देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसके पति ने बेरहमी से कत्ल कर डाला। पुलिस से पूछताछ में उसने पत्नी क हत्या की बात स्वीकार की है। 35 साल की पुष्पा का शव घर के अंदर ही किचन से बरामद किया गया था। घर में वह अपने पति और 8 साल के बेटे के साथ रहती थी। दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी।
पुलिस के अनुसार पुष्पा का पति शिवराम एक मिल में काम करता था। वह सोमवार शाम को काम पर से लौटा तो खाना मांगा। इस पर महिला ने इनकार कर दिया तो भड़के शिवराम ने कत्ल ही कर डाला। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच अकसर झगड़े होते थे। सोमवार को भी दोनों में विवाद हुआ तो पुष्पा ने डिनर देने से इनकार कर दिया। इससे शिवराम का पारा और चढ़ गया। उसने एक धारदार हथियार लेकर पुष्पा को गोद डाला। इसके बाद उसका गला काट दिया। यही नहीं उसने पत्नी की वीभत्स तरीके से हत्या के बाद पूरी रात उसके शव को काटा।
शिवराम ने अपनी पत्नी के शव से पहले खाल निकाल ली और फिर रात भर उसके टुकड़े करता रहा। पुष्पा और शिवराम किराये के मकान में रहते थे। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सुबह शिवराम ने मकान मालिक को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर लोग पहुंचे तो पत्नी का शव टुकड़ों में देखा। दोनों का बेटा सो रहा था। तुमकुरु के एसपी अशोक वेंकट ने बताया कि शिवराम ने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है। दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ करते थे। घटना वाले दिन शिवराम की नौकरी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पत्नी को मार डाला और अपने मालिक को इसकी जानकारी दी। एसपी ने कहा कि हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिससे कुछ और जानकारियां मिल सकती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





