भारत
बाप रे! फूटा पत्नी का गुस्सा, पति के चेहरे पर खौलती हुई चाय फेंकी
jantaserishta.com
28 Aug 2025 3:28 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के ओकवुड एन्कलेव सेक्टर-1 में पति-पत्नी के विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया. आरोप है कि पत्नी ने गुस्से में पति के चेहरे पर खौलती हुई चाय फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार पीड़ित सौरभ सिंह का कहना है कि 24 अगस्त की सुबह उनकी पत्नी अंकिता सिंह से कहासुनी हो गई थी. विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने गैस पर रखे सस्पेन से खौलती चाय उठाकर उसके ऊपर फेंक दी. इस हमले में पीड़ित का चेहरा, सिर और बायां हाथ बुरी तरह जल गया. चेहरे पर सूजन आने के साथ ही नाक से खून निकलने की भी शिकायत रही. पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद पत्नी घर से अपना सामान समेटकर करीब 1 लाख 44 हजार रुपये नकद लेकर चली गई.
सौरभ सिंह ने पुलिस को यह भी बताया कि उनकी पत्नी पहले भी उन पर हमला कर चुकी है और झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देती रही है. उन्होंने साफ कहा है कि अब वे भविष्य में पत्नी से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखना चाहते.
थाना वेव सिटी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 131, 118(1) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक सीमा कुमारी को सौंपी है. थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है और जो भी तथ्य एवं साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





