पत्नी का अफेयर, जंगल से पति का शव बरामद, हुआ ये खुलासा

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारकर उसका शव जिम कॉर्बेट के जंगल में फेंक दिया. पुलिस ने काफी कोशिश के बाद पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के महलकपुर निजापुर की रहने वाली कुसुम पाल की शादी साल 2010 में बिजनौर में धामपुर के रहने वाले निपेंद्र के साथ हुई थी. निपेंद्र पिछले कुछ दिनों से पत्नी कुसुम के साथ अपने ससुराल में रह रहा था. 5 मई 2022 को अचानक निपेंद्र लापता हो गया. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





