भारत

बाप रे बाप! पत्नी नाराज होकर चली गई मायके, आत्महत्या करने पेड़ पर चढ़ा पति, उसके बाद...

jantaserishta.com
18 March 2022 9:37 AM IST
बाप रे बाप! पत्नी नाराज होकर चली गई मायके, आत्महत्या करने पेड़ पर चढ़ा पति, उसके बाद...
x
वह ससुराल आने को तैयार नहीं हुई।

बस्‍ती: बस्‍ती के रुधौली थाना क्षेत्र के बजहा गांव में चार दिन पहले पति से विवाद के बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। कई दफा फोन करने के बाद भी पत्नी ससुराल आने को तैयार नहीं हुई तो नाराज पति गुरुवार को गांव से बाहर आत्मत्या करने के लिए एक पेड़ पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पत्नी को मायके से बुलाकर बात कराया तब जाकर युवक पेड़ से नीचे उतरा।

बजहा निवासी लालचंद (30) की शादी रुधौली थाना क्षेत्र के मरवटिया आसरे गांव में हुई है। रविवार को लालचन्द्र और उसकी पत्नी सुनीता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नाराज सुनीता मायके चली गई। लालचंद ने कई बार सुनीता के मोबाइल पर फोन किया लेकिन वह ससुराल आने को तैयार नहीं हुई।
गुरुवार को नाराज लालचंद अपने गांव से बाहर बिजलपुर गांव में एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। थकहार कर उन्होंने रुधौली पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह ने लालचंद को काफी समझाया लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।
दमकल और एंबुलेंस भी बुला ली गई। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि तीन दिन पूर्व आपसी विवाद के बाद पत्नी के मायके चले जाने से वह काफी दुखी है। घर पर विधवा मां और दो छोटी बेटियां हैं। पता चला कि लालचंद मानसिक रुप से बीमार भी है।
प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल एक सिपाही को बाइक मरवटिया गांव भेजकर सुनीता को मौके पर बुलाया। पत्नी को देख और बात करने के बाद लालचंद पेड़ से नीचे उतरा और परिवार समेत घर चला गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story