भारत

OMG! प्रेमी के साथ बेडरूम में रोमांस कर रही थी पत्नी, फिर...पढ़ें ये हैरान कर देने वाला

jantaserishta.com
30 Dec 2022 12:40 PM IST
OMG! प्रेमी के साथ बेडरूम में रोमांस कर रही थी पत्नी, फिर...पढ़ें ये हैरान कर देने वाला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ससुराल वालों ने उसे बंद कमरे में प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.
सारण: बिहार के सारण जिले में शादीशुदा महिला की उसके प्रेमी से शादी कराए जाने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला का शादी से पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था. बावजूद इसके वो चोरी छुपे अपने प्रेमी से मिला करती थी. बुधवार को महिला ने अपने प्रेमी को ससुराल बुलाया था. इस दौरान ससुराल वालों ने उसे बंद कमरे में प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. पहले तो प्रेमी की जमकर पिटाई की फिर ग्रामीणों ने सबक सामने दोनों की शादी करा दी.
ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमी धर्मेंद्र भेल्दी के अरना गांव का रहने वाला है और प्रेमिका पुनिता उर्फ पिंकी की शादी तीन साल पहले परसा थाना क्षेत्र के मारड़ चकसहबाज गांव निवासी अमरेश कुमार से शादी हुई थी. अमरेश काम के सिललिसे से गांव से बाहर रहता है और पिंकी अपने बुजुर्ग सास-ससुर के साथ ससुराल में रहती है.
पिंकी का शादी के पहले से ही प्रेम प्रसंग चला रहा था. पिंकी के ससुराल वालों ने बताया कि दोनों पहले घर भाग भी चुके थे. लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस के समझौते से मामले को रफादफा कर दिया गया था. लेकिन बुधवार को दोनों का एकसाथ पकड़े जाने से मामला बेहद गंभीर हो गया.
ग्रामीणों का कहना है कि पिंकी अक्सर अपने प्रेमी धर्मेंद्र को ससुराल और मायके में मिलने के लिए बुलाया करती थी. लेकिन बुधवार की दोपहर दोनों बंद कमरे में पकड़ लिया. जिसके बाद प्रेमी धर्मेंद्र की जमकर पिटाई की गई और उसे बंधक बना लिया गया. ससुराल वालों ने दोनों के परिजनों बुलाया और दोनों की शादी करा दी. पिंकी ने बताया कि उसका धर्मेंद्र से 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
पिंकी के भाई ने उसकी इस हरकत से नाराज होकर उसे अपनी बहन मानने से ही इंकार कर दिया है. उसका कहना है कि पहले वह मेरी बहन थी, लेकिन इस घिनौनी हरकत के बाद वो मेरी बहन नहीं रही. पुनिता के ससुर ने कहा कि उन्होंने उन दोनों की इच्छा के अनुरूप विवाह करवा दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story