भारत

घर पर नहीं थी पत्नी, बेटी को सुलाया मौत की नींद फिर पिता ने दी जान, स्कूल से लेकर आए

jantaserishta.com
21 March 2024 9:05 AM IST
घर पर नहीं थी पत्नी, बेटी को सुलाया मौत की नींद फिर पिता ने दी जान, स्कूल से लेकर आए
x
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया.
लातूर: महाराष्ट्र के लातूर (Latur) में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पिता ने छह साल की बेटी की हत्या कर दी. इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह वारदात लातूर शहर के मोती नगर की है. यहां रहने वाला अभय लक्ष्मीनिवास भूतड़ा शहर में कोरे गार्डन के सामने होटल चलाता था. अभय के साथ उसकी 6 साल की बेटी रहती थी. वह बेटी को स्कूल से घर लाया, इसके बाद पहले उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, फिर घर में खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों ने जब देखा तो घर में कोहराम मच गया.
इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी. जानकारी होते ही गांधी चौक पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. इस घटना के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है.
बताया जा रहा है कि जिस वक्त अभय लक्ष्मीनिवास भूतड़ा ने अपनी छह साल की बेटी को मारकर खुद आत्महत्या की, उस समय अभय की पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी. कुछ दिनों से अभय की पत्नी मायके में रह रही थी. पुलिस इस वारदात को लेकर लोगों से पूछताछ कर जांच-पड़ताल में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story