भारत

पत्नी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी, देख पति ने खोया आपा, मौत के घाट उतारा

jantaserishta.com
16 Sept 2024 5:34 PM IST
पत्नी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी, देख पति ने खोया आपा, मौत के घाट उतारा
x
बांके से वार.
बहराइच: यूपी के बहराइच में एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. जिसके बाद पति की पत्नी और उसके प्रेमी से भिड़ंत हो गई. इस बीच पति ने धारदार हथियार (बांके) से पत्नी और प्रेमी पर हमला बोल दिया. इस हमले में प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. मारपीट के दौरान पति भी चोटिल हुआ है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना में शामिल आरोपी के भांजे को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
मामले में बहराइच के एसपी सिटी ने बताया कि अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति और प्रेमी के बीच मारपीट हुई, जिसमें पति ने घर में रखे बांके से प्रेमी की हत्या कर दी. घटना में पति-पत्नी भी घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा. फिलहाल, डेड बॉडी को रिकवर कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है.
दरअसल, जिले के थाना कैसरगंज क्षेत्र के गुड्डू (पुत्र सुलेमान) का कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र की खतीबुन्निशा नाम की विवाहित महिला के साथ अफेयर चल रहा था. बीती शाम खतीबुन्निशा ने अपने प्रेमी गुड्डू को ससुराल में अपने घर बुला लिया. दोनों कमरे में थे. तभी खतीबुन्निशा का पति हलीम जो कि अहमदाबाद में ट्रक ड्राइवर है, वह भी घर पहुंच गया.
घर का दरवाजा बंद होने पर हलीम को कुछ शक हुआ. उसने घर की खिड़की से जब भीतर देखा तो पत्नी खतीबुन्निशा व उसका प्रेमी गुड्डू आपत्तिजनक अवस्था में नजर आया. जिसकी बाद गुस्से में हलीम ने गुड्डू पर हमला बोल दिया. इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई. आखिर में हलीम ने अपने घर में रखे धारदार बांके से गुड्डू की हत्या कर दी. वहीं, अपनी पत्नी को भी उसी बांके से मारकर घायल कर दिया. घायल अवस्था में हलीम और उसकी पत्नी को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से बाद में दोनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया.
मेडिकल कालेज में इलाज करा रहे आरोपी पति हलीम ने बताया कि वो अहमदाबाद में ट्रक चलाता है. डेढ़ महीने बाद वह कल ही घर आया था, जहां उसने गुड्डू को पत्नी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया. ये देख उसे गुस्सा आ गया और गुड्डू से उसकी मारपीट हो गई. इस दौरान बांके के वार से गुड्डू की जान चली गई.
हलीम के मुताबिक, गुड्डू ने भी उस पर बांके से हमला किया था. जिसमें उसे चोटें आई हैं. मौके पर हलीम का भांजा भी था. वहीं, इस मामले में अस्पताल में भर्ती खतीबुन्निशा ने पुलिस को बताया की उसके पति हलीम ने प्लान करके गुड्डू को घर बुलाया था और फिर अपने भांजे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.
घटना की जानकारी लेने मेडिकल कालेज पहुंचे जिले के एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि हत्या का आरोपी हलीम ट्रक ड्राइवर है. कल जब वह घर आया तो दरवाजा भीतर से बंद था. जब उसने दूसरी ओर से घर के भीतर देखा तो उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ थी. जिसपर हलीम और गुड्डू के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ फिर हलीम ने गुड्डू को बांके से मार डाला. डेड बॉडी को रिकवर कर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई है.
घटना के बाबत कोतवाली कैसरगंज के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह का कहना है कि घायल महिला के पति व उसके भांजे के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है. हलीम के भांजे को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि, हलीम का पुलिस हिरासत में इलाज कराया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story