भारत

पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, संतान न होने से नाराज था पति

jantaserishta.com
16 Aug 2023 8:01 AM IST
पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, संतान न होने से नाराज था पति
x
फैली सनसनी.
रांची: झारखंड के खूंटी में एक शख्स ने संतान न होने से नाराज होकर पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह लाश के साथ ही सो गया और अगली सुबह गांव में अफवाह फैला दी कि अज्ञात लोगों ने हमला कर उसकी पत्नी की हत्या कर दी।
इतना ही नहीं, उसने थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों पर एफआईआर भी दर्ज करा दी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदेह होने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो आखिरकार उसने खुद पत्नी की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
वारदात खूंटी जिले के अड़की थाना अंतर्गत जोपनो गांव की है। आरोपी का नाम दोरमा मुंडा है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी के कई साल हो चुके थे। इसके बाद भी उसकी कोई संतान नहीं थी। वह पत्नी बिरंग देवी को इसके लिए जिम्मेदार मानता था। इसी वजह से उसने उसकी रविवार देर रात हत्या कर दी।
उसकी मौत के बाद वह दूसरी शादी करना चाहता था। दोरमा मुंडा ने थाने में जो एफआईआर दर्ज कराई थी, उसमें उसने बताया था कि गांव में कई लोग उसकी पत्नी पर डायन होने का आरोप लगाते थे।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी पास के जंगल से बरामद कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि डायन के संदेह में आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story