भारत
पत्नी कर रही थी ये गंदा काम, पति को चला पता, कर दिया एक Murder
jantaserishta.com
4 Aug 2024 3:57 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पांच बच्चों के पिता की हत्या.
हापुड़: यूपी के हापुड़ में पत्नी के अवैध संबंध का पता लगने पर पति ने पड़ोस में ही रहने वाले पांच बच्चों के पिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो वह गुमराह करता रहा। सख्ती बरतने पर आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर में शुक्रवार रात को 60 वर्षीय सईद खां की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पड़ोस में ही रहने वाले शरीफ सलमानी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सईद की हत्या होने का पता लगते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सईद खां गांव में ही भूरे के आम के बाग में रखवाली करता था। जिसकी पत्नी गाजियाबाद में नौकरी करने वाले अपने तीन बेटों के साथ रहती है। दोनों बेटियों की काफी दिन पहले ही शादी हो गई थी।
जांच के दौरान शरीफ गतिविधियों पर संदेह होते ही पुलिस ने सख्ती का रुख अपनाकर पूछताछ की। उसने कुछ ही देर में सईद की हत्या से जुड़ा सारा राज पुलिस के सामने बोल डाला। जिसके बाद हत्यारोपी शरीफ सलमानी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने खून में सनी मिट्टी के साथ ही अन्य साक्ष्य एकत्र किए। हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी कातिल के घर से बरामद कर लिया।
इंस्पेक्टर अरविंद चौधरी ने बताया कि हत्यारोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पड़ोसी सईद के उसकी पत्नी के साथ करीब आठ माह से अवैध संबंध चल रहे थे, जिसकी भनक लगते ही उसने आपा खो दिया और शुक्रवार देर रात में सईद खां की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सईद की हत्या होने की सूचना मिलते ही पत्नी समेत उसके परिजन आनन फानन में गाजियाबाद से गांव में आ गए। मृतक के बेटे मुफीद की तहरीर पर शरीफ सलमानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसने जुर्म कबूल करते हुए हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद करा दिया है।
Tagsअवैध संबंधहापुड़हापुड़ न्यूज़हापुड़ पुलिसहत्याIllicit RelationshipHapurHapur NewsHapur PoliceMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





