भारत

पत्नी की अदला बदली: पति और देवर के खिलाफ लगा आरोप, पढ़े पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
6 July 2022 6:06 PM IST
पत्नी की अदला बदली: पति और देवर के खिलाफ लगा आरोप, पढ़े पूरी स्टोरी
x
FIR दर्ज।

मुजफ्फरनगर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला ने अपने पति और देवर के खिलाफ स्वैपिंग (पत्नी की अदला बदली) का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे जबरन वाइफ-स्वैपिंग पार्टी में ले जाता है। यही नहीं, युवती का ये भी आरोप है कि उसका पति उसपर देवर के साथ संबंध बनाने का भी दवाब डालता है। पीड़िता ने मुजफ्फरनगर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने अपनी शिकायत रखी जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके देवर के खिलाफ केस दर्ज किया।

हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि उसका पति एक कारोबारी दोस्त के साथ मिलकर उसे डराता-धमकाता है। महिला के मुताबिक जून 2021 में उसकी दूसरी शादी हुई थी और शादी के बाद वो गुरुग्राम चली आई। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि उसका पति अक्सर उसे वाइफ स्वैपिंग पार्टियों में ले जाता और जब वो जाने से इनकार करती तो उसके साथ मारपीट करता और उसका यौन शोषण करता। पीड़िता के मुताबिक 24 अप्रैल को वो पुलिस थाने जाने के लिए निकली लेकिन रास्ते में उसके पति के गुंडों ने उसे रोक लिया और पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रेप, हत्या की कोशिश, आपराधिक धमकी, चोट पहुंचाना और जानबूझकर शांतिभंग करने के इरादे से अपमान करने जैसे धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुग्राम में हुई है इसलिए मामले को संबंधित थाने को ट्रांसफर किया जाएगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story