भारत

पत्नी ने पति का गला घोटकर मार डाला, वजह बनी कम कमाई

jantaserishta.com
2 March 2022 3:27 PM IST
पत्नी ने पति का गला घोटकर मार डाला, वजह बनी कम कमाई
x
DEMO PIC
जानिए पूरा मामला।

बाड़मेर: राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में आपसी झगड़े के बाद पत्नी ने अपने पति का गला घोटकर मार डाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। घटना बाड़मेर शहर की है। शहर कोतवाल उगमराज सोनी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अनिल कुमार उम्र 32 वर्ष के रूप में की गयी है। कोतवाल ने बताया कि मृतक की पत्नी मंजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी दोंनो के बीच लंबे समय आए झगड़े चल रहे थे। बताया गया कि मृतक की पत्नी अपने पति की कम कमाई के कारण उससे झगड़ती थी। पुलिस ने बताया कि झगड़े के बाद पत्नी ने पहले अपने पति को नींद की गोलियां खिलाई, जिससे वो बेहोश हो गया, उसके बाद बेल्ट से उसका गला घोंटकर उसे मार डाला। पुलिस ने बताया कि दोनों आदतन शराबी थे।
मृतक की मां ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया को कल देर रात उसकी बहू की जोर-जोर से रोने की आवाज आयी, जिसके बाद जब वह कमरे में पहुँची तो उसने देखा उसका बेटा जमीन पर पड़ा है और उसके पास उनकी पत्नी जोर-जोर से रो रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आस-पास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे और अनिल को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story