
x
CCTV खंगाल रही पुलिस
DELHI दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिल्ली पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) में तैनात एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर अपनी 24 वर्षीय पत्नी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि जिस दिन यह वारदात हुई, उसी दिन महिला का जन्मदिन भी था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी कॉन्स्टेबल मनीष भाटी अपनी पत्नी प्रियंका के साथ स्कूटी पर कहीं जा रहा था। जब दोनों एलबीएस (लाल बहादुर शास्त्री) अस्पताल के पास पहुंचे, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्टल से पत्नी पर गोली चला दी।
गोली लगने से प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। मृतका प्रियंका एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। घटना के बाद उनके परिजनों ने आरोपी मनीष भाटी पर दहेज प्रताड़ना के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि विवाह के बाद से ही प्रियंका को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tagsदिल्ली पुलिसकल्याणपुरीकॉन्स्टेबल मनीष भाटीप्रियंका हत्याकांडपत्नी की हत्याAATSLBS अस्पतालदहेज उत्पीड़नघरेलू विवादमहिला टीचरदिल्ली क्राइमहत्या मामलाCrime NewsDelhi NewsBreaking NewsDelhi PoliceKalyanpuriConstable Manish BhatiPriyanka murder casewife's murderLBS Hospitaldowry harassmentdomestic disputefemale teacherDelhi crimemurder case
Next Story





