भारत

खौफनाक! गोली मारकर पत्नी की हत्या, पति को पसंद नहीं आया प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना

jantaserishta.com
20 March 2024 8:48 AM IST
खौफनाक! गोली मारकर पत्नी की हत्या, पति को पसंद नहीं आया प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लखनऊ: लखनऊ के मलिहाबाद में गोली मारकर पत्नी की हत्या में पति ऋषितोष को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ़्तार कर लिया। उसने बड़ा खुलासा किया कि पत्नी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग करना चाहती थी। पर उसने मना कर दिया था। इसी बात पर सोमवार शाम दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद नशे में उसने वर्षा के सिर में गोली मार दी थी। मंगलवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सरांवा निवासी ऋषितोष यादव की छह साल की बेटी पंखुड़ी सोमवार शाम चाचा के घर गई थी। ऋषितोष की दादी घर के बाहर थीं। पिता काम से गए थे। इसी दौरान झगड़ा होने पर 28 वर्षीय पत्नी वर्षा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया था। ऋषितोष शराब के नशे में था, इसलिए उस वक्त पूछताछ न हो सकी थी। वर्षा के भाई ने हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मु़कदमा दर्ज कराया था।
वर्षा के पति ऋषितोष ने पुलिस को बताया कि वह नशे में था। वह ़गुस्से में पत्नी पर गोली चला बैठा। उस वक्त उसे उसे कुछ समझ ही नहीं आया कि उसने क्या कर दिया। जब खून से लथपथ होकर वर्षा की सांस बंद हो गई तो वह घबरा गया। इसके बाद उसने खुद ही पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story