भारत
प्यार तूने क्या किया! पत्नी को मिली किए की सजा, प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया था अपना सुहाग
jantaserishta.com
10 Oct 2023 8:14 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पड़ोसी ने लाश को फेंकते हुए दोनों को देख लिया था. .
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में कोर्ट ने पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके बहनोई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही उन पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. बता दें, साल 2008 में महिला ने बहनोई के साथ मिलकर अपने पति को जहर देकर मार डाला था.
यह घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के गदियाना क्षेत्र की है. यहां रहने वाले कालीचरण नाम के व्यक्ति की लाश मिली थी. लेकिन लाश को फेंकते हुए पड़ोस में रहने वाले प्रेम कुमार नाम के शख्स ने देख लिया था.
जांच के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के बारे में बताया था. पुलिस ने सर्विलांस के जरिए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कुछ सबूत जुटाए थे.
इसके बाद मुकदमा दर्ज होने के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल चल रहा था. पड़ोसी प्रेम कुमार ने कोर्ट मृतक की पत्नी के खिलाफ गवाही भी दी थी. अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र नाथ पांडे ने पति कालीचरण की हत्या में पत्नी निशा और उसके बहनोई को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास के सजा सुनाई. इसके अलावा दोनों पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. सजा सुनाने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





