भारत

पत्नी ने पति को भेजा "आई लव यू" मैसेज, और फिर...

jantaserishta.com
23 Sept 2021 3:18 PM IST
पत्नी ने पति को भेजा आई लव यू मैसेज, और फिर...
x
दंपति का एक बेटा और एक बेटी है, जो अमेरिका में रहते हैं.

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके की एक सोसाइटी में मंगलवार को एक 52 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र के निरंकारी कॉलोनी निवासी नेहा (52) ने मंगलवार शाम अपनी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। उसे घायल हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेहा उस बिल्डिंग में अपने पति धरम वर्मा के साथ रह रही थी। दंपति का एक बेटा और एक बेटी है, जो अमेरिका में रहते हैं।
पुलिस ने कहा कि दंपति अलग होने की मांग कर रहे थे और छत से कूदने से पहले नेहा ने अपने पति को "आई लव यू" मैसेज भेजा था। जब नेहा बिल्डिंग से कूद रही थी उसी वक्त उसका पति अपनी कार से सोसायटी में दाखिल हुआ था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दिल्ली पुलिस अब मृतका के मोबाइल फोन और सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। महिला के बेटे और बेटी के दिल्ली पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और परिवार से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
वहीं, दक्षिण दिल्ली के राजपुर एक्सटेंशन में 28 वर्षीय महिला का शव उसी के घर में पंखे से लटका मिला। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), अतुल कुमार ठाकुर ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला का शव बुधवार को पंखे से लटका मिला। वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।। महिला की पिछले साल 29 नवंबर को शादी हुई थी और उसका पति एक मजदूर है।
उन्होंने बताया कि महिला के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेट स्तर की जांच शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story