भारत

अंकित बालियान एनकाउंटर पर बोलीं पत्नी सीमा, 'दो अपराधी मारे गए, पर पूरा न्याय मिलना बाकी'

jantaserishta.com
31 Aug 2026 12:27 PM IST
अंकित बालियान एनकाउंटर पर बोलीं पत्नी सीमा, दो अपराधी मारे गए, पर पूरा न्याय मिलना बाकी
x
शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तर प्रदेश के शामली में सदर कोतवाली पुलिस स्टेशन इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार तड़के हुए एनकाउंटर में दो संदिग्ध आरोपियों - सुमित और मोहित - को पुलिस ने मार गिराया। इस एनकाउंटर के बाद मृतक सिंगर अंकित बालियान के परिवार ने प्रतिक्रिया दी है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी हत्या के बाद से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया में घेराबंदी की थी, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई और जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी ढेर हो गए। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं।
मृतक सिंगर अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने कहा, "यह अच्छी बात है कि दो मारे गए, लेकिन कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं। इसलिए, मैं चाहूंगी कि उन्हें भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए। हमें पूरी संतुष्टि तो नहीं मिल पाएगी, लेकिन कम से कम न्याय तो होगा।"
उन्होंने मांग की कि जांच एजेंसियों को मामले की तह तक जाना चाहिए और जो-जो लोग इस वारदात में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई से अभी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि अभी सिर्फ दो ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। बाकी लोगों के खिलाफ भी सख्त एक्शन होना चाहिए, तभी पूरी तरह से संतुष्टि मिलेगी।
वहीं, अंकित बालियान के पिता सतबीर सिंह ने भी एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हमें खबर मिली कि दो अपराधी मारे गए हैं। आधा न्याय हुआ है। चाहे दो हों या चार, उन सभी को मार दिया जाना चाहिए। तभी पूरा न्याय होगा। अब हमें लगता है कि जल्द ही बाकी आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।"
गौरतलब है कि हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिजनों ने पहले ही सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी। अब दो आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद परिजनों में न्याय की उम्मीद बढ़ी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story