भारत

बीवी को रास्ते से हटाया, पति का दोस्त ने दिया साथ, वारदात की वजह कर देगी आपको हैरान

jantaserishta.com
17 April 2024 4:29 PM IST
बीवी को रास्ते से हटाया, पति का दोस्त ने दिया साथ, वारदात की वजह कर देगी आपको हैरान
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी पति और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
श्रावस्ती: यूपी के श्रावस्ती जिले में पति को खेत बेचने से रोकना बीवी को महंगा पड़ गया। देर रात विवाद के बाद पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। फिर शव को एक किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया। सुबह शव मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाय दिया। वहीं मृतका के भाई के तहरीर पर आरोपी पति और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
ये घटना लक्ष्मणपुर क्षेत्र का है। मंगलवार को साहियापुर गांव के पश्चिम सड़क के किनारे खेत में राजेश की बीवी रूषा का शव पड़ा मिला। मौके पर भारी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी थाने में दी। जिसके बाद लक्ष्मनपुर पुलिस चौकी प्रभारी योगेश कुमार सिंह और चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। आला अधिकारियों को जानकारी होने पर एसपी घनश्याम चौरसिया, क्षेत्राधिकारी नगर अतुल चौबे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय भी घटना स्थल पर पहुंच गए। काफी देर तक बाद शव की शिनाख्त हो पाई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई पिंटू राम वर्मा ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बहन का पति राजेश शराबी है और आए दिन मारपीट करते रहते था। सोमवार की रात मार कर उसी ने फेंक दिया। वहीं, ग्रामीण के मुताबिक आरोपी शराब पीने के लिए खेत बेंच दिया करता था। जबकि रूषा खेत बेचने से मना करती थी। इसी बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच मारपीट होती थी। इस मामले में एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि मृतका महिला के भाई के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है अग्रिम विविध कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story