हद है! मटन बनाने से पत्नी ने किया इंकार, पति ने पुलिस को किया कॉल, फिर...

नई दिल्ली: तेलंगाना के नलगोंडा जिले में होली के मौके पर अजीबोगरीब घटना हुई. फोन नंबर 100 लोगों के लिए आपात स्थिति में पुलिस तक पहुंचने के लिए है, लेकिन तेलंगाना में एक व्यक्ति ने बार-बार इस नंबर पर फोन कर अपनी पत्नी की शिकायत की. उसकी पत्नी ने दरअसल मटन करी नहीं बनाई थी, जिसके बाद उसने 100 नंबर डायल किया. हालांकि शख्स अब सलाखों के पीछे है. कनागल मंडल के गांव चेरला गौराराम के नवीन ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए एक बार नहीं बल्कि छह बार 100 डायल किया. शुक्रवार की रात जब नवीन ने फोन उठाया तो वह नशे की हालत में था और 100 डायल किया. वह इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी ने त्योहार के दिन मटन पकाने से मना कर दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





