भारत

पत्नी ने किया मटन बनाने से इनकार, पति ने डायल किया 100 नंबर, फिर जो हुआ

jantaserishta.com
20 March 2022 7:39 PM IST
पत्नी ने किया मटन बनाने से इनकार, पति ने डायल किया 100 नंबर, फिर जो हुआ
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: तेलंगाना (Telangana) के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शिकायत करने के लए छह बार 100 नंबर पर कॉल किया. इस व्यक्ति का नाम नवीन है और कॉल (Call) करते समय ये नशे में धुत था. नवीन अपनी पत्नी से नाराज चल रहा था.

होली (Holi) के त्योहार पर उसने अपनी पत्नी से मटन बनाने को कहा लेकिन पत्नी ने मना कर दिया. पत्नी के मटन ना बनाने पर नवीन ने गुस्से में 100 नंबर डायल कर पत्नी की शिकायत करनी चाही और लगातार पुलिस को कॉल करने लगा.
जब पुलिस (Police) को ऐसी अजीबोगरीब शिकायत मिली तो पुलिस को ये किसी की शरारत लगी और उन्होंने इसे इग्नोर किया. लेकिन बार-बार कॉल आने पर पुलिस ने नवीन के खिलाफ कार्रवाई की. अगली सुबह कुछ पुलिस कर्मियों ने नवीन के घर से उसे हिरासत (Custody) में ले लिया.
'तेलंगाना टुडे' की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी के मुताबिक नवीन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धार 290 और 510 के तहत मामला (Case) दर्ज किया जाएगा. दरअसल शुक्रवार को पति के शराब पीकर आने से पत्नी ने नाराज होकर उसके लिए मटन बनाने से मना कर दिया था.
पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के कॉल करने से पुलिस को असुविधा (Inconvenience) होती है और जिन्हें वाकई में मदद की जरूरत होती है, उन्हें समय से मदद नहीं मिल पाती. 100 नंबर इमरजेंसी की स्थिति (Emergencies Situation) में ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story