पत्रकार रोहित सरदाना को याद कर भावुक हुई पत्नी प्रमिला दीक्षित, निधन के बाद ट्विटर पर लिखी ये बात

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी न्यूज चैनल आजतक के शीर्ष एंकरों में से एक रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया है। रोहित सरदाना कोरोना संक्रमण से भी जूझ रहे थे। रोहित सरदाना साल 2017 में जी न्यूज का साथ छोड़ने के बाद आजतक संग जुड़े थे। वह आजतक पर डिबेट शो 'दंगल' की मेजबानी करते थे। उन्हें साल 2018 में गणेश विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह टीवी न्यूज जर्नलिज्म के चर्चित चेहरों में से एक थे। रोहित सरदाना के निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ पड़ी।
जीवन अप्रत्याशित है.. आप सबकी ओर से मिली सांत्वना और संबल भी अप्रत्याशित है.. कष्ट जीवन भर का है लेकिन कोशिश रहेगी @sardanarohit की तरह मजबूत रहूं
— Pramila Dixit (@pramiladixit) May 1, 2021
प्रेम की सार्थकता प्रेम बने रहने में ही है नश्वर शरीर के जाने के बाद भी .. आप सभी का आभार 🙏
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





