भारत

मंत्री के निजी सहायक की पत्नी ने खत्म की जिंदगी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 Nov 2025 5:27 PM IST
मंत्री के निजी सहायक की पत्नी ने खत्म की जिंदगी, मचा हड़कंप
x
सांकेतिक तस्वीर
मामला दर्ज.
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र से आत्महत्या की खबर आई है.राज्य के पशुपालन एवं पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक की पत्नी ने घरेलू विवाद के चलते मध्य मुंबई स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली. एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के पशुपालन एवं पर्यावरण मंत्री मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे की पत्नी गौरी पाल्वे शनिवार शाम वर्ली इलाके में अपने घर में फंदे से लटकी पाई गईं जिसके बाद हड़कंप मच गया.
अधिकारी ने बताया कि दोनों की शादी इसी साल फरवरी के महीने में हुई थी. गौरी पाल्वे सरकारी केईएम अस्पताल में दंत की डॉक्टर थीं. मृतका की पहचान गौरी पाल्वे के रूप में की गई. शनिवार की शाम उन्होंने अपने आवास पर घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर ली.
पुलिस का कहना है कि घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, अभी तक किसी गिरफ्तारी की जांच नहीं चल रही है. अनंत गर्जे पर बीएनएस की धारा 108, 85, 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story