भारत

धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, नशे में पति ने दिया वारदात को अंजाम

jantaserishta.com
17 Oct 2026 12:47 PM IST
धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, नशे में पति ने दिया वारदात को अंजाम
x
दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां फतनपुर थाना इलाके के पटहटिया कला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला मंजू यादव की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पति अजय यादव ने ही पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस जब जांच में जुटी तो सच्चाई कुछ और ही निकली। जांच में पता चला कि मंजू को मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति अजय यादव ही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात शराब पीने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। शराब की लत को लेकर दोनों में अक्सर कहासुनी होती थी। रात में भी इसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ गया और गुस्से में आकर पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने अपनी पत्नी मंजू के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
इस मामले पर एएसपी आलोक कुमार ने बताया, "थाना फतनपुर पर शनिवार सुबह 4 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा अजय यादव की पत्नी मंजू की हत्या कर दी गई है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके का मुआयना किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि मृतका का पति अजय यादव शराब पीने का आदी था। उसी को लेकर बीते रात उन दोनों में कहा-सुनी हुई, इसके बाद अजय द्वारा मंजू यादव की हत्या कर दी गई। इस प्रकरण से संबंधित अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है, जिसने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। प्रकरण में आगे की जांच की जा रही है।" पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story