भारत

पत्नी की हत्या, मजदूर पति गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 April 2024 8:52 PM IST
पत्नी की हत्या, मजदूर पति गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर में झगड़े के बाद अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 44 वर्षीय एक ईंट भट्ठा मजदूर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार-शनिवार की रात मजदूर ने अपनी पत्नी की हत्या की थी. यह मामला वाडा तालुका के अंबिस्टे गांव की है.
एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में अक्सर घरेलू मुद्दों को लेकर झगड़ा होता रहता था. पत्नी पति के विवाहेतर संबंध को लेकर उसका विरोध करती थी. इस कारण दोनों के बीच विवाद होता था. साथ ही वह अपने पति के शराब पीने की आदत से परेशान थी.
वाडा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर दत्ता किंडरे ने बताया कि झगड़े के बाद देर रात को आरोपी पति ने पत्थर से कूच-कूचकर 34 वर्षीय अपनी पत्नी की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया.
इसके बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को पास के कुल्टे गांव से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पति पत्नी की हत्या के बाद भागने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story