भारत

आधी रात में कर दी पत्नी की हत्या, पति ने घर में खेला खूनी खेल

Shantanu Roy
30 Aug 2023 6:18 PM GMT
आधी रात में कर दी पत्नी की हत्या, पति ने घर में खेला खूनी खेल
x
जांच में जुटी पुलिस
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद थाने पहुंचा और हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला हवेली का है। यहां शिशुपाल अपनी पत्नी दीपमाला के साथ रहता था। दीपमाला एक शॉपिंग माल में नौकरी थी। इसी बीच शिशुपाल को शक हुआ कि दीपमाला के किसी युवक से संबंध हैं। इसी बात को लेकर आए गदिन पत्नी से झगड़ा करता था।
सोमवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस पर शिशुपाल ने गुस्से में आकर गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह घर पर ताला बंद करके अलीगढ़ चला गया। मंगलवार की दोपहर वह लौटकर आया। इसके बाद थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसकी बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस उसे लेकर उसके घर पहुंची। यहां ताला खोलकर अंदर देखा तो उसकी बात सही थी। अंदर दीपमाला की लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है।
Tagsआधी रात में हत्यापत्नी की हत्यापति का खूनी खेलखूनी खेलपति से खूनी खेलपत्नी का मर्डरMurder in the middle of the nightMurder of wifeKiller game of husbandKiller gameKiller game with husbandउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story