भारत

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, 7 साल बाद कोर्ट ने सुनाई ये सजा

jantaserishta.com
27 April 2022 9:50 PM IST
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, 7 साल बाद कोर्ट ने सुनाई ये सजा
x
पढ़े पूरी खबर

अवैध संबंध को लेकर पत्नी सहोदरा देवी ने प्रेमी शंकर लोहरा के साथ मिलकर पति रितेश महतो की सात साल पहले हत्या कर दी थी। इस मामले में अदालत ने दोनों को दोषी पाकर उम्र कैद की सजा सुनाई है।

अपर न्यायायुक्त मनीष रंजन की अदालत ने दोनों अभियुक्तों पर 40-40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर दोनों को अतिरिक्त एक साल जेल काटनी होगी। घटना का अंजाम नगड़ी थाना क्षेत्र के महतो टोली में 17 नवंबर 2014 को दिया गया था। मामले में गवाही के दौरान मृतक का बेटा रोहित ने जेल में बंद मां सहोदरा देवी के खिलाफ गवाही दी।
रोहित ने ही पिता की हत्या करने की पूरी जानकारी गांव को दी थी। हत्या कर देने के बाद शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया था। उसकी मां ने बेटे से कहा था कि वह यह बात किसी नहीं कहे। गवाही के दौरान यह बात सामने आया था कि दोनों अभियुक्तों के अवैध संबंध को लेकर ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा था और चेतावनी देकर छोड़ा गया था। दोनों अभियुक्त घटना के दूसरे दिन से ही लगातार जेल में है। मामले में एपीपी परमानंद यादव ने अदालत के समक्ष 13 गवाहों को प्रस्तुत किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story