भारत
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एएसपी ने बताई वारदात की वजह
jantaserishta.com
22 Sept 2023 8:18 PM IST

x
उड़ गए हर किसी के होश.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रिश्ते का विरोध करने पर अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। शहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 29 मई 2023 को गागलहेड़ी थाना अंतर्गत चौरादेव गांव के पास जंगल में अज्ञात शव की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया था। जिसकी बाद में पहचान सन्नी के रूप मे हुई थी।
एएसपी ने बताया कि जांच के दौरान हमें पता चला कि मंजू (सन्नी की पत्नी) और उसके प्रेमी अजय ने 28 मई 2023 को सन्नी की हत्या कर शव को जंगल में एक खेत में फेंक दिया था। एएसपी ने आगे कहा कि आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने सन्नी की हत्या की, क्योंकि वह उनके रिश्ते के खिलाफ था।
शादी के बाद भी था प्रेमी से संपर्क
पूछताछ के दौरान मंजू ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पूर्व सन्नी से हुई थी। मगर हत्यारोपी अजय के साथ शादी से पहले ही उसके प्रेम संबंध थे। मंजू के मामा हत्यारोपी अजय के गांव के ही रहने वाले हैं, जहां शादी से पहले मंजू का आना-जाना था। मंजू और अजय दोनों शादी करना चाहते थे। मगर उनके परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे। इसी के चलते परिजनों ने मंजू की शादी सन्नी से कर दी थी। शादी होने के बाद सन्नी को मंजू के प्रेम संबंधों के बारे में पता चल गया था। इस वजह से अजय का मंजू के घर आना-जाना बंद हो गया था। मंजू और अजय ने मिलकर सन्नी को मारने की योजना बनाई।
नशे की हालत में घर से ले गए थे आरोपी
पुलिस के अनुसार, 28 मई को मंजू का फोन अजय के पास आया। उसने बताया कि सन्नी इस समय नशे की हालत में है और उसे रास्ते से हटाने का यही मौका है। जिसके बाद अजय अपने दोस्त स्वराज को लेकर बाइक से मंजू के घर पहुंचा। जहां से मंजू ने नशे की हालत में सनी को उनकी बाइक पर बैठा दिया। दोनों बाइक से सन्नी को साथ लेकर भगवानपुर बाईपास मार्ग पर सुनसान जगह में पहुंचे और सन्नी की बेल्ट से ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





