भारत

अवैध संबंध के चक्कर में हुई पत्नी की हत्या, साली से शादी करना चाहता था पति

jantaserishta.com
17 March 2022 12:07 PM IST
अवैध संबंध के चक्कर में हुई पत्नी की हत्या, साली से शादी करना चाहता था पति
x
दो दिन पहले महिला का शव उसके घर से नग्न अवस्था में पड़ा मिला था.

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुई महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया. इस हत्या के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है. आरोपी से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. दो दिन पहले महिला का शव उसके घर से नग्न अवस्था में पड़ा मिला था.

बताया जा रहा है कि आरोपी का अपनी साली के साथ अवैध संबंध था. जिसकी वजह से उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. साथ ही आरोपी ने खुद को बचाने के लिए लाश को नग्न अवस्था में घर पर छोड़ दिया था. पुलिस को गुमराह करने के लिए रेप के साथ हत्या की बता कही थी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू तो कुछ चौंकाने वाली बात सामने आई जिससे पता चल रहा था कि इस हत्या को अंजाम पति ने ही दिया है.
पुलिस ने आरोपी को हिरास्त में लेकर सख्ती से पूछताछ की. जिससे वो टूट गया और मामला खुलकर सामने आ गया. पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में ही हत्या की वजह और हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों को बरामद करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. एसपी के मुताबिक धीरसिंह अपनी साली से शादी करना चाहता था. ऊषा उम्र में उससे बड़ी दिखती थी. दस मार्च को धीरसिंह अपनी पत्नी ऊषा को बिना बताए साली से मिलने ससुराल चला गया था. इस बात को लेकर घर लौटने के बाद धीरसिंह और उसकी पत्नी ऊषा के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद धीरसिंह ने पत्नी ऊषा की हत्या कर दी. एसपी के मुताबिक आरोपी धीरसिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story