भारत

पत्नी के सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, झांसा देकर की थी दूसरी शादी

jantaserishta.com
30 March 2024 11:29 AM IST
पत्नी के सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, झांसा देकर की थी दूसरी शादी
x

सांकेतिक तस्वीर

नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया था।
रांची: झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी। बाद में वह पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा और मनगढ़ंत कहानी रचने की कोशिश की।
पुलिस ने आरोपी राजू भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पकरिया गांव का रहने वाला है। शनिवार सुबह वह खून से लथपथ पत्नी कोशिला देवी को लेकर सदर हॉस्पिटल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजू भुइयां से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया था।
बताया जा रहा है कि राजू भुइयां पहले से विवाहित था और उसने कोशिला देवी को झांसा देकर दूसरी शादी की थी। बाद में जब यह बात सामने आई तो दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। गांव वालों के मुताबिक राजू अक्सर नशे में पत्नी की पिटाई करता था। बहरहाल, मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story