भारत

बीवी की गला रेतकर हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मंजर देख सहमे बच्चे

jantaserishta.com
25 April 2024 4:19 PM IST
बीवी की गला रेतकर हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मंजर देख सहमे बच्चे
x
बच्चों की चीखें निकल गईं।
सुलतानपुर: यूपी के सुलतानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुरुवार को घरेलू कलह के चलते एक शख्स ने बीवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब घर में मां-बाप का शव देखकर बच्चों की चीखें निकल गईं। शोर सुनकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
ये घटना कुड़वार क्षेत्र के फिरोजपुर गांव का है। 52 साल का आफाक बकरी खरीदने-बेचने के साथ ही नाई का भी काम करता था। उसके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। जिसमें से एक बेटी की शादी कर चुका है। जानकारी के मुताबिक वह पिछले करीब साल भर परेशान और तनाव में चल रहा था। जिसके चलते आए दिन घर में झगड़ा होता था। गुरुवार को भी किसी बात पर आफाक का पत्नी किस्मत उल निशा से विवाद हो गया। देखते ही देखते उसने पत्नी पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दोनों के शव घर के अंदर छत पर पाया गया। पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा था। वहीं, जब बच्चे घर में मां-बाप का शव देखा तो वह चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ कुड़वार अरुण द्विवेदी और सीओ सिटी शिवम मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम में भेजते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story