भारत

पत्नी की गला काटकर की हत्या, सनकी ने फिर बेटी और खुद को भी किया घायल

Nilmani Pal
16 Feb 2024 12:06 PM GMT
पत्नी की गला काटकर की हत्या, सनकी ने फिर बेटी और खुद को भी किया घायल
x
क्राइम बिग न्यूज़

यूपी। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके में शुक्रवार को एक बड़ी वारदात हुई, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद अपनी बच्ची और खुद को भी घायल कर लिया, दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद में लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक शख्स ने पत्नी और बेटी का उस्तरे से गला काट दिया। इसके बाद खुद का भी गला काट लिया। पत्नी की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे घरेलू कलह होना बताया जा रहा है।

गाजियाबाद के पिलखुवा में मुकीमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय जावेद का निकाह साल 2020 में नई दिल्ली की सुंदरनगरी निवासी 23 वर्षीय सबरीन से हुआ था। जावेद गाजियाबाद के बेहटा इलाके में एक मोबाइल शॉप पर काम करता है। वो पत्नी और बेटी सहित यहीं पर एक मकान में रहता है। दोनों का कई सालों से विवाद चल रहा है। सबरीन पिछले करीब 8 महीने से मायके में थी। वो 20 दिन पहले ही जावेद के पास आई थी। शुक्रवार को दोनों में विवाद हुआ तो जावेद ने पत्नी सबरीन और 3 वर्षीय बेटी हिबा का गला उस्तरे से रेत दिया। इसके बाद जावेद ने खुद को भी उस्तरे मार लिए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। लोगों ने जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा। वहां तीनों बेहोश अवस्था में पड़े थे।

बाद में इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सबरीन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री का इलाज दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसके साथ मारपीट भी करता था। इनका मुकदमा महिला थाने में भी चल रहा था।

Next Story