भारत
पत्नी की गला रेतकर हत्या, दुबई में काम करने वाला आरोपी फरार
jantaserishta.com
6 July 2026 1:11 PM IST

x
पुलिस छापेमारी कर रही है.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजेपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर नवादा गांव में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रिंकू कुमारी के रूप में हुई है। उसका विवाह बरूराज थाना क्षेत्र के हरनाही गांव निवासी मनोज भगत से हुआ था।
बताया गया कि मनोज दुबई में काम करता था और रविवार को लौटने के बाद सीधे अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि घर पहुंचने पर मनोज का व्यवहार सामान्य था। आरोप है कि वहीं उसने सब्जी काटने वाले धारदार हथियार 'फसुल' से पत्नी का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही मनोज और उसके परिजन रिंकू को प्रताड़ित करते थे।
इस विवाद को लेकर करीब दो वर्ष पहले पंचायत भी हुई थी। इसके बाद मनोज कुछ दिन गांव में रहने के बाद फिर दुबई चला गया था। घटना की सूचना मिलने पर सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से आरोपी का एक जूता बरामद किया है।
एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि राजेपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है। यह घटना सोमवार सुबह की प्रतीत हो रही है। घटनास्थल से आरोपी पति का जूता मिला है। प्रथमदृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





