भारत

लव मैरिज के 4 महीने बाद पत्नी की हत्या, मचा कोहराम

Shantanu Roy
23 July 2023 6:32 PM GMT
लव मैरिज के 4 महीने बाद पत्नी की हत्या, मचा कोहराम
x
परिजनों में मातम का माहौल
अररिया। अररिया में एक नव विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में मिला। उसकी 4 महीने पहले लव मैरिज हुई थी। परिजन का आरोप है कि उसका पति शादी के दो महीने बाद से बाइक और सोने की चेन की डिमांड करने लगा। दहेज नहीं देने पर जान मारने की धमकी देता था। शनिवार की रात हत्या कर दी। रविवार की सुबह मायके वालों को घटना की सूचना मिली। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के घोड़ा घाट बहारदार टोला मुखिया चौक की है। मृतका घोड़ा घाट बहारदार टोला मुखिया चौक वार्ड-1 निवासी गोपाल बहारदार की 20 वर्षीय पत्नी जुली देवी है। ग्रामीणों ने रविवार की सुबह महिला का शव पड़ा देखा तो मायके वालों को सूचना दी।
मायके वाले मौके पर पहुंचे तो देखा विवाहित की लाश पड़ी है। गले में फंदे और नाखून के निशान थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। फारबिसगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी ससुराल वाले फरार हैं। मृतका की चाची गीता देवी ने बताया कि कहा कि जुली ने 4 महीना पहले गोपाल से प्रेम-विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही गोपाल दहेज की मांग करने लगा। दहेज में बाइक नहीं दिया तो पत्नी को गला दबाकर हत्या कर दी गई है। फारबिसगंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका के मायकेवालों ने पति गोपाल बहारदार, ससुर सहदेव बहारदार, सास नरिया देवी, भैसुर अशोक बहारदार औस जगदेव बहारदार, ननद गुंजा देवी, गोतनी सोभिया देवी के अलावे 7 लोगों को नामजद किया है। फारबिसगंज थाना प्रभारी अफताब आलम ने कहा कि मृतका की मां आशा देवी ने पति, ससुर, ननद को नामजद आरोपी बनाते हुए शिकायत की है। उन्होंने कहा कि महिला की गला में फंदा लगाकर हत्या की गई है। मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ससुराल वाले घर से गायब है।
Next Story