भारत

जन्मदिन पर पत्नी को बनाया चांद के टुकड़े की मालकिन, पति ने दिया गिफ्ट

jantaserishta.com
7 Sept 2023 4:39 PM IST
जन्मदिन पर पत्नी को बनाया चांद के टुकड़े की मालकिन, पति ने दिया गिफ्ट
x
10,000 रुपये में एक एकड़ जमीन खरीदने का दावा करने वाले संजय महतो ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से शादी करने से पहले चांद लाने का वादा किया था।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके जन्मदिन के मौके पर चंद्रमा पर जमीन का एक टुकड़ा गिफ्ट में दिया। 10,000 रुपये में एक एकड़ जमीन खरीदने का दावा करने वाले संजय महतो ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से शादी करने से पहले चांद लाने का वादा किया था।
महतो ने कहा कि ऐसा उपहार खरीदने की प्रेरणा उन्हें भारत के सफल चंद्रयान-3 मिशन के बाद मिली। इससे उन्हें विश्वास हो गया कि अपनी पत्नी से किया गया वादा पूरा करने का उनका सपना साकार हो सकता है।
'इंडिया टुडे' के अनुसार, महतो ने बताया, ''मैं और मेरी पत्नी के बीच लंबे समय तक प्रेम संबंध रहे और फिर पिछले अप्रैल में शादी हो गई। मैंने उससे चांद लाने का वादा किया था। मैं उस वादे पर खरा नहीं उतर सका। लेकिन अब, हमारी शादी के बाद उसके पहले जन्मदिन पर, मैंने सोचा कि क्यों न उसे चंद्रमा पर एक प्लॉट उपहार में दिया जाए।''
अपने दोस्त की मदद से उन्होंने लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से जमीन खरीदी। पूरी प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग एक साल लग गया। महतो ने कहा कि मैं उसके लिए चंद्रमा पर एक एकड़ जमीन लिया हूं। वहीं, जब यह पूछा गया कि उसी पैसे से वह अपनी पत्नी के लिए कुछ और चीज भी ले सकते थे, तो उन्होंने जवाब दिया कि हां, मैं ला सकता था। लेकिन चंद्रमा हम दोनों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। इसलिए, एक विवाहित जोड़े के रूप में उनके पहले जन्मदिन पर, मैं इससे बेहतर कुछ नहीं सोच सका।
बता दें कि पिछले महीने ही इसरो को तब बड़ी सफलता मिली जब उसने चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करवाया। चांद पर पहुंचने वाला भारत अमेरिका, चीन, सोवियत संघ के बाद चौथा देश है, जबकि चांद के दक्षिणी छोर पर लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 ने चांद से इसरो कमांड सेंटर को कई अहम जानकारियां भेजी हैं। आने वाले समय में यह जानकारियां चंद्रमा की स्टडी के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story