भारत

पत्नी ने कराई पति की हत्या, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

jantaserishta.com
27 March 2021 8:16 AM IST
पत्नी ने कराई पति की हत्या, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
x
मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है...

कोटाः राजस्थान के कोटा में हुए एक हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों में बाधा बने अपने पति को उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया.

फिलहाल पुलिस ने हत्या के मामले में शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा कि दोनों ने उसी गांव के निवासी एक अन्य व्यक्ति को साथ लेकर हत्या की साजिश रची थी. तीसरे व्यक्ति को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान प्रेम नारायण मीणा के रूप में हुई है, जो राजस्थान सीमा से लगे मध्य प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक था. पुलिस उपाधीक्षक ओमेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को हुई जब मीणा अपने घर में सो रहे थे. महिला के प्रेमी और उसके साथी ने तलवार और लोहे के डंडे से उनपर हमला कर दिया.
उन्होंने कहा कि बारण जिले के चीपबरोड थाना अंर्तगत अखाखेड़ी गांव में उनके घर में उनका खून से लथपथ शव मिला. शेखावत ने कहा मीणा बीते दस दिन से छुट्टी पर थे और होली के बाद ड्यूटी पर जाने वाले थे. डीएसपी ने कहा कि जांच में पता चला कि मीणा की पत्नी रुक्मणि और नजदीकी परोली गांव में रहने वाले उसके प्रेमी जितेन्द्र बैरवा के बीच बीते दो साल से अवैध संबंध थे और मीणा उनके संबंधों में बाधा बन गया था.
उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने हत्या की साजिश रची और उसी गांव के हंसराज भील नाम के व्यक्ति को 20 हजार रुपये देकर अपने साथ मिला लिया. शेखावत ने कहा कि तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है. शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story