भारत

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बनाया हत्या का प्लान, लेकिन क्यों, जानिए यहां

jantaserishta.com
16 May 2022 10:50 AM IST
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बनाया हत्या का प्लान, लेकिन क्यों, जानिए यहां
x

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. दोनों पर हत्या करने का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय स्वर्नाली घोष और 35 वर्षीय मोहनपाल उर्फ शांतुन ने मिलकर अर्जुन घोष की हत्या कर दी. मामला दिल्ली के कालकाजी इलाके का है.

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अर्जुन घोष का शव उसके घर में बिस्तर पर पड़ा मिला था. मृतक की गर्दन में निशान थे, जिससे साफ पता लग रहा था कि उसकी किसी तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो उन्हें मृतक की पत्नी पर शक हुआ. जब मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया.
आरोपी पत्नी स्वर्नाली ने बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति अर्जुन की हत्या की है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत महिला के प्रेमी मोहनपाल का पता लगाया और उसे साकेत मॉल के पास से गिरफ्तार किया. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथईस्ट) एशा पाण्डेय ने बताया कि आरोपी मोहनलाल पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भागने की फिराक में था. लेकिन पुलिस ने उसे भागने से पहले ही पकड़ लिया.
पुलिस पूछताछ में आरोपी स्वर्नाली ने बताया कि उसका पति अर्जुन उसे बहुत मारता-पीटता था. वह उसकी प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी. तभी दो साल पहले उसकी मुलाकात मोहनलाल से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और अफेयर शुरू हो गया. स्वर्नाली ने आगे बताया कि वह मोहनलाल के साथ ही रहना चाहती थी. इसलिए दोनों ने मिलकर अर्जुन को मारने का प्लान बनाया. फिर मिलकर दोनों ने चाकू से अर्जुन की गला रेतकर हत्या कर दी. बाद में मोहनलाल ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून लगे कपड़ों को किसी नाले में फेंक दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story